---Advertisement---

लातेहार: गांव तक पक्की सड़क नहीं, कैसे होगा गांवो का विकास, देखे पूरी खबर

On: August 16, 2024 2:35 PM
---Advertisement---

खबर :-राम प्रवेश गुप्ता

लातेहार :-सरकार के तमाम दावे, वादे फेल ,हम बात कर रहे हैं महुआडांड़ प्रखंड के चंपा पंचायत अंतर्गत सिदरा गांव टोला का आजादी के छह दशक बाद भी रोड नहीं बन पाई है। पगडंडियों पर रोजाना कई किलोमीटर की पैदल दूरी तय करना ग्रामीणों की नियति बन गई है। गांव तक चार पहिया वाहन तो दुर मोटरसाइकिल से भी गांव तक पहुंचना सपना है।

गांवों में रहने वाली करीब 300 की आबादी वाले गांव के ग्रामीण मुस्किल से पैदल दूरी तय कर रोड तक पहुंचती है। ग्रामीण. कृष्ण, राजेश ,नीरज सिंह लक्ष्मण बैठा, सहित ग्रामीण बताते हैं कि गांव तक सड़क न पहुंचने के कारण विकास की दौड़ में पिछड़ चुके हैं। स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है हालात यह है कि गांव में कोई रिश्ता करने को भी तैयार नहीं है।

यहां के ग्रामीणों की आजीविका का साधन खेती है, लेकिन उपज मंडी तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को ढुलाई पर काफी खर्च करना पड़ता है। बीमार को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को दो किलोमीटर की पैदल दूरी चलकर रोड में पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक एवं प्रखंड प्रशासन से गांवों तक पक्की सड़क निर्माण करने की मांग की है!

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी