---Advertisement---

महाश्मशान मणिकर्णिका पर लगा महाजाम, घाट से लेकर गलियों तक शवयात्रियों की भीड़, लकड़ियां और पूजन सामग्री की भी हो गई किल्लत

On: May 31, 2024 4:09 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

वाराणसी: महाश्मशान मणिकर्णिका पर शवदाह के लिए महाजाम की स्थिति बन गई है। घाट से लेकर गलियों तक शवयात्रियों की भीड़ लगी हुई है। गुरूवार को 300 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया गया। ऐसी भीड़ उमड़ी की घाट से लकड़ियां और पूजन सामग्री तक की किल्लत हो गई। पिछले तीन दिनों में तापमान बढ़ने के बाद शवदाह के लिए आने वालों की संख्या में पांच गुना का इजाफा हुआ है। शुक्रवार शाम तक भी यही स्थिति बनी रही। यहां वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों और पश्चिमी बिहार से भी लोग शवदाह को पहुंच रहे हैं। यह संख्या आम दिनों की अपेक्षा पांच गुना अधिक बढ़ गई है।

जगह कम होने और भीड़ अधिक होने के कारण एक शव को जलाने के लिए पांच से छह घंटे का इंतजार करना पड़ रहा था और दूसरी ओर से शवयात्रियों के आने का सिलसिला भी बना हुआ है। मशान नाथ सेवा समिति के संजय गुप्ता ने बताया कि भीड़ बढ़ने के कारण पहली बार मणिकर्णिका घाट से शवों को हरिश्चंद्र घाट के लिए रवाना कर दिया गया। डोम राजा ओम चौधरी ने बताया कि कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है जब अचानक शवदाह करने वालों की भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें