---Advertisement---

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

On: March 13, 2024 4:03 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Stock Market Crash:- शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले कुछ दिनों से चली आ भारी बिकवाली आज सुनामी में बदल गई। लार्ज कैप के साथ मिड और स्मॉल कैप में भारी बिकवाली ने निवेशकों के आंखों में आंसू ला दिए। बाजार में बिकवाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज एक दिन में निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये डूब गए। इस दौरान BSE सेंसेक्स 906 अंकों की गिरावट के साथ 72761, जबकि निफ्टी 338 अंकों की गिरावट के साथ 29997 के लेवल पर बंद हुआ। बुधवार को ऐसा कोई सेक्टर नहीं रहा, जिसमें गिरावट नहीं रही। आईटी, फार्मा, मेटल्स, एनर्जी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मीडिया, बैंकिंग, ऑटो, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस समेत लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

आज बाजार में मची भगदड़ के कारण बीएसई (BSE) के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि रियल्टी, पावर, टेलीकम्युनिकेशंस, मेटल, यूटिलिटी, और कमोडिटी इंडेक्स 5 प्रतिशत से भी ज्यादा टूट गए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई (BSE) का मिडकैप इंडेक्स 4.20 प्रतिशत टूट गया। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 5.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

कुछ दिनों पहले सेबी (SEBI) प्रमुख ने मिडकैप और स्मॉल कैप स्टॉक को लेकर आगाह करते हुए कहा था कि सेबी (SEBI) इन स्टॉक्स पर बारीकी से नजर रख रहा है। इन स्टॉक्स में बड़े पैमाने पर हेराफेरी हो सकती है। सेबी (SEBI) से आए इस बयान के बाद ही बाजार का सेंटीमेंट बिगड़ गया और पिछले कुछ दिनों से स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। इसके अलावा म्यूचुअल फंड ने भी स्मॉल कैप और मिडकैप इंडेक्स के शेयरों में भारी बिकवाली की, जिसके चलते बाजार को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें