---Advertisement---

झारखंड में SIR का होगा पुरजोर विरोध : इरफान अंसारी

On: February 21, 2026 7:30 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में प्रस्तावित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज होने के आसार हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक बार फिर इस प्रक्रिया का खुलकर विरोध किया है और इसे राजनीतिक एजेंडा करार दिया है

शनिवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि SIR के नाम पर राजनीतिक खेल खेला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की आड़ में वैध मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश हो रही है, जिससे एक खास राजनीतिक दल को चुनावी फायदा पहुंचाया जा सके।
मंत्री ने कहा कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं दिख रही है और राज्य सरकार तथा गठबंधन दल इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

उन्होंने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि SIR का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। लोकतंत्र में मतदाता सूची की शुचिता जरूरी है, लेकिन अगर इसका दुरुपयोग होगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे।

राजनीतिक हलकों में इस बयान के बाद बहस और तेज होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में SIR को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और बढ़ सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now