---Advertisement---

मानगो:चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया चोर, लोगों ने की पिटाई और किया पुलिस के हवाले

On: March 11, 2026 4:48 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के कीर्तन विहार कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने चोरी करते रंगे हाथों चोर को पकड़ा। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। दो दिन पहले भी इसी कॉलोनी में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें आरोपी युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.बुधवार को वही युवक एक बार फिर कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया. इस दौरान जब वह एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया.लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर मानगो थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. युवक आदतन नशेड़ी जैसा दिख रहा है। पुलिस उसकी पुराने रिकॉर्ड और आपराधिक पृष्ठभूमि भी खंगाल रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन