---Advertisement---

1 जनवरी से बदलने वाला है UPI का यह नियम, पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट होगी डबल

On: December 29, 2024 9:47 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: नए साल की शुरूआत के साथ 1 जनवरी 2025 से ऑनलाइन पेमेंट के नियम में भी बदलाव आने वाला है। बता दें कि 31 दिसंबर के बाद यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI का एक महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहा है। इस बदलाव में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के द्वारा UPI 123 Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अगर जारी डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं होता है, तो अब UPI 123 Pay के जरिए यूजर्स 5000 रुपये की बजाय 10 हजार रुपये तक की UPI पेमेंट कर सकेंगे।

क्या है UPI 123PAY?

बताया जा रहा है कि UPI 123 PAY फीचर फोन पर उपलब्ध एक सर्विस है, जो आपको बिना इंटरनेट कनेक्शन भी पेमेंट करने में मदद करती है। इसके जरिये आपके पास पेमेंट करने के 4 मुख्य ऑप्शन होते हैं (UPI 123Pay Payment Modes) – IVR नंबर, मिस्ड कॉल, OEM-embedded Apps और साउंड बेस्ड टेक्नोलॉजी। जानकारी हो कि इस नये नियम को लागू करने के लिए नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से 1 जनवरी 2025 की डेडलाइन तय की गई है। इसमें यूजर्स की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा गया है। इस कारण इसमें कुछ और नये फीचर्स जोड़े जाएंगे, जिनमें OTP की जरूरत भी हो सकती है।

UPI क्या है?

बता दें कि UPI एक बैंकिंग सिस्टम है, जो आपको मोबाइल प्लैटफॉर्म के माध्यम से तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके जरिए आप किसी भी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और दूसरों से भी सीधा अपने बैंक अकाउंट में पैसे ले सकते हैं। हालांकि, UPI द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं लोगों की जिंदगी आसान तो बनाती है, लेकिन इससे होने वाले नुकसान की वजह से कई लोगों के बैंक खाते खाली भी हो चुके हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा

टाटानगर स्टेशन चौक पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा,मौत,ड्राइवर गाड़ी समेत फरार