---Advertisement---

ज०वि०प्र० कोटे के हजारों क्विंटल चावल घोटाले के मामले ने तूल पकड़ा, भाजपा नेता रमेश हांसदा बोले, कार्रवाई नहीं तो कोर्ट जाएंगे

On: August 5, 2023 7:08 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: गंभरिया में जन वितरण प्रणाली कोटे के हजारों क्विंटल चावल घोटाले के मामले में तूल पकड़ लिया है।भाजपा अजजा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश हांसदा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जन वितरण प्रणाली कोटे के हजारों क्विंटल चावल घोटाले के मामले की जांच राज्य खाद्य आयोग द्वारा किए जाने के बाद आयोग ने इस मामले को सही पाया था। इसके बावजूद अबतक दोषियों को कार्रवाई नही की गई है। दो माह के भीतर यदि इस पर कार्रवाई नही की गई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले में विगत दिसंबर’2022 माह का चावल वितरण नहीं हुआ था। इसे लेकर उन्होंने खाद्य आयोग को एक पत्र लिखकर शिकायत की थी। उक्त शिकायत पर काफी दिनों तक सुनवाई चली। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने लगभग छह महीने सुनवाई के बाद विगत 19 जुलाई’2023 को इसकी सुनवाई पूरी की। सुनवाई के दौरान उन्होंने पाया कि दिसंबर माह का चावल जो पूरे जिले के लाभुकों को बांटा जाना था वह गायब हो गया है।

इस पर खाद्य आयोग ने राज्य सरकार को दिशा निर्देश दिया है कि दिसंबर महीना का चावल हर हाल में लाभुकों को उपलब्ध कराया जाए और जो चावल गायब हो गए है इसकी खोजबीन की जाए। साथ ही, दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है। इस तरह आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश देकर इस मामले का निष्पादन कर दिया है।

हांसदा ने इस मामले की सुनवाई के लिए खाद्य आयोग का आभार जताया हैं और कहा है कि राज्य सरकार इस मामले पर सुस्ती बरत रही है। यदि दो माह के भीतर राज्य सरकार गायब हुए चावल को बरामद कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती है तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और इस मामले पर पीआईएल भी दायर करेंगे। प्रेसवार्ता में राम कृष्णा मोदी, विशु महतो, पवन महतो, रजनीश राठौर, चिनमय महतो, महाजन साहू, सपन महतो आदि भी शामिल थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now