---Advertisement---

इंडिगो फ्लाइट में ‘मानव बम’ की धमकी, कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

On: December 2, 2025 9:21 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: कुवैत से हैदराबाद के लिए उड़ान भर रही इंडिगो की एक फ्लाइट में ‘मानव बम’ होने की धमकी ने मंगलवार को हड़कंप मचा दिया। धमकी मिलने के बाद विमान को तुरंत मुंबई एयरपोर्ट की ओर डाइवर्ट कर दिया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े प्रबंध कर लिए हैं।

ईमेल के जरिए मिली धमकी, अधिकारियों ने लिया गंभीरता से

सूत्रों के अनुसार, यह धमकी दिल्ली एयरपोर्ट को भेजे गए एक विस्तृत ईमेल के जरिए मिली। मेल की भाषा और विवरण को देखते हुए अधिकारियों ने इसे बेहद गंभीर माना। धमकी का सीधे तौर पर संबंध कुवैत–हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट से बताया गया।

टेकऑफ के तुरंत बाद लिया गया बड़ा फैसला

मंगलवार सुबह जैसे ही विमान ने कुवैत से उड़ान भरी, दिल्ली एयरपोर्ट कंट्रोल को धमकी वाला ईमेल मिल गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विमान को मुंबई की ओर मोड़ने का निर्देश दिया।

यह फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी है, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली। इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट

धोनी ने अपनी मर्जी से नहीं छोड़ी थी कप्तानी, पूर्व चयनकर्ता का बड़ा खुलासा

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील