---Advertisement---

प्रदेश की राजधानी रांची डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

On: February 12, 2026 2:53 PM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची के डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। कचहरी स्थित डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। इसके बाद जिला पुलिस और प्रशासन फॉरेन एक्शन में आते हुए बम स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच गई है पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।

कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे परिसर की बारीकी से जांच कर रही है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाहरणालय परिसर को खाली करा लिया गया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

डीसी कार्यालय परिसर के हर प्रवेश और निकास द्वार पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है. वहीं, पुलिस की साइबर सेल की टीम धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि एहतियात के तौर पर जांच अभियान जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now