---Advertisement---

साहिबगंज: सिविल कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप

On: April 6, 2026 12:19 PM
---Advertisement---

साहिबगंज : सिविल कोर्ट को फिर से एक बार ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया सुरक्षा व्यवस्था खड़ी कर दी गई है पूरे कोर्ट परिसर को खाली कर दिया गया। पूरे कोर्ट को अपने सुरक्षा घेरा में लेकर तलाशी अभियान जारी है।

बता दें कि 10 दिन पहले भी साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह समेत कई अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है.

पहले भी मिल चुकी धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां
ध्यान देने वाली बात है कि 26 मार्च को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसमें मैसूर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. अब दोबारा ईमेल आने के बाद पुलिस और इंटेलिजेंस टीमें इसकी जांच में जुट गई हैं.

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now