---Advertisement---

फिर अभिनेता रणवीर को स्टाफ समेत और निर्देशक रोहित शेट्टी को खत्म करने की धमकी

On: February 13, 2026 2:33 PM
---Advertisement---

मुंबई; अभिनेता रणवीर सिंह को स्टाफ समेत खत्म करने और निर्देशक रोहित शेट्टी को भी खत्म करने की धमकी दी गई है।लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर का नया ऑडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है ।इस ऑडियो के जरिए हैरी ने दोबारा रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को धमकी दी है. हैरी ने ऑडियो मैसेज में कहा,”तुम्हारे पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे.” हैरी ने मैसेज में इनके साथ-साथ पूरे बॉलीवुड को भी धमकी दी. फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में एक के बाद एक बड़े खुलासे करने के बाद अब मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में बड़ी जानकारी हासिल की।
मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी भेजकर एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी. क्राइम ब्रांच घटना की मजबूती से जांच करने के लिए और सबूत भी जुटा रही है. रणवीर सिंह के केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि प्राथमिक जांच में व्हाट्सएप वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है, हालांकि इससे जुड़े अन्य प्रूफ्स को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है.
पुष्टि के लिए क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप वॉयस नोट को फॉरेंसिक में भेजा है और इसका रिपोर्ट आना बाकी है. पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया और फिर डराने और पैसे ऐंठने के लिए अभिनेता को निशाना बनाया गया. रणवीर सिंह को सीधे तौर पर धमकी नहीं दी गई, बल्कि उनके मैनेजर के फोन पर वाइस नोट के जरिए पैसों की डिमांड की गई, जिसके बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है.
मामले में पूरी जांच और अहम सुराग जुटाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता के मैनेजर का तीन दिनों पहले बयान दर्ज किया और धमकी भेजने में इस्तेमाल हुए वीपीएन नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की गई, जिसकी लोकेशन देश के बाहर की है. लोकेशन का सटीक जानकारी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है. इंटरपोल की मदद से ये जानने में आसानी होगी कि मैसेज भेजने वाले की असल लोकेशन क्या है.

बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच का मानना है कि पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और बाद में रणवीर सिंह को धमकी मिलना, दोनों की एक- दूसरे से जुड़े हुए हैं. रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह दोनों ही इंडस्ट्री के करीबी माने जाते हैं और दोनों ने साथ में की फिल्मों में काम भी किया है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now