---Advertisement---

नगड़ा गांव के तीन बच्चों की मौत, गांव में मातम

On: September 6, 2024 3:34 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता बालूमाथ राजेश साव

बालूमाथ: बालूमाथ रेल लाइन निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे में खेलते खेलते तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। बालूमाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगड़ा गांव के रहने वाले सभी बच्चे थे।


यह अपने घर से आधा किलोमीटर दूर गोपाली होटल के नजदीक पहुंचे जो यहां से टोरी शिवपुरी रेल लाइन निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में नहाने चले गए जहां डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चे 1.मृतक गोलू कुमार पिता कृष्णकांत गंझू, 2.मृतक सूरज कुमार पिता चरकु पाहन, 3.मृतक रिशु कुमार पिता राजेश यादव सभी बच्चे नगड़ा, बसिया पंचायत के थे।


पानी से भरा गड्ढा से मृतक बच्चों को गांव के रहने वाले समाजसेवी जयनाथ पासवान और ईश्वर यादव,राहुल यादव के द्वारा निकाला गया मौत की खबर सुनते ही बालूमाथ क्षेत्र में हाहाकार मच गई।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रेलवे विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है।


इस क्षेत्र के ग्रामीणों को इसके पूर्व भी कई बार गड्ढे में डूबने से जानवरों की भी मौत हो चुकी है।ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे विभाग को तत्काल सभी गड्ढे को भरकर समतल करें और मृतक बच्चों के परिजनों को तत्काल मुआवजा की मांग की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी आशुतोष सत्यम, थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय, सीओ तृप्ति कुजूर,दलबल के साथ पहुंचे, मौके पर बालूमाथ उप प्रमुख कामेश्वर राम ने कहा कि रेलवे लाइन के दौरान कार्य के समय जहां-जहां गड्ढा किया गया है सभी जगह गड्ढा को भरकर समतलीकरण किया जाए एवं मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि