सिल्ली : – रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव का समापन हो गया। खेलगांव लगाम में रविवार को आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच खेले गए। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अभय इलेवन कड़ीयाडीह को 4 रन से हराकर सोना इलेवन गोडाडीह विजेता बना। मैन ऑफ द मैच सोना इलेवन के पीटर को (49 रन ) एवं मैंन ऑफ द सीरीज प्रसनजीत ( 8 विकेट 39 रन) को दीया गया। फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में सीबीएन लगाम को हराकर सेवन स्टार क्लब असुरकोड़ा विजेता बना। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लगाम सिल्ली की टीम विजेता बना। महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में कस्तुरबा विद्यालय सिल्ली को 5/0 में हराकर कस्तूरबा विद्यालय सोनाहातू विजय रही।जिसमें सोनाहातू के सुजाता कुमारी को मैंन ऑफ मैच बनी। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम सिल्ली, द्वितीय राहें तथा तृतीय सोनाहातू की टीम रही। बेस्ट रेडर ममता कुमारी,बेस्ट केचर बसंती कुमारी को दिया गया। डबल केरम प्रतियोगिता में लोकस एवं साथी को हराकर नईम एवं साथी विजेता बना।अंतिम दिन टुसू एवं चौड़ल प्रदर्शनी समेत कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। समारोह में रिया पाठक , निशु एवं कस्तुरबा विद्यालय सिल्ली एवं राहे के छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।
सिल्ली में तीन दिवसीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव का समापन












