---Advertisement---

तीन दिवसीय श्री श्री रामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन किया गया

On: April 4, 2024 2:34 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के गड़गांव गांव में स्वर्गीय उपेन्द्र नाथ महतो के पुण्य तिथि के शुभअवसर पर तीन दिवसीय श्री श्री रामचरित मानस कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्री श्री रामचरित मानस कथा के शुभारंभ से पूर्व स्वर्गीय श्री उपेन्द्र नाथ महतो के छवि पर उनके परिवार के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात रामायण मंडली के द्वारा मानस कथा का शुभारंभ किया गया। जिसमें कोटशीला राजाडेरा से श्री किरीटी भूषण महतो एवं कुटकी रामायण मंडली के द्वारा प्रभु श्री राम जी की कथा सुनाई गई। कथा सुनकर सभी ग्रामीण भाव विहोर हो उठे। मुख्य पुजारी श्री मनोरंजन उपाध्याय जी ने विधिवत एवं मंत्र उच्चारण के साथ पूजा कर राम कथा का शुरुवात किया। इसे सफल बनाने में सभी ग्रामीणों ने अपना अपना योगदान दिया। तीन दिवसीय श्री श्री राम चरित मानस कथा का शुभारंभ 02 अप्रैल दिन मंगलवार तथा जागरण 4 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को होगा। इसकी जानकारी उमेश महतो ने दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह