---Advertisement---

एएसएल निदेशक दिलीप गोयल सहित तीन को अदालत में पेश होने का आदेश

On: August 10, 2023 10:53 AM
---Advertisement---

करारनामा के मुताबिक वकील को नहीं दी फीस

जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ज्योत्सना पांडे की अदालत ने शहर के बिजनेसमैन एवं मैसर्स एएसएल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिलीप गोयल सहित तीन को पेश होने का सम्मन जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैसर्स एएसएल इंडस्ट्री ने एक मामले में उनका न्यायालय में पक्ष रख रहे फौजदारी मामलों के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू को फीस नहीं दी। नोटिस देने के बावजूद आनाकानी करते रहे तो वकील सुधीर कुमार पप्पू ने शिकायत वाद 2053/2023 दायर कर दिया।

अदालत में अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू का पक्ष पूर्व लोक अभियोजक सुशील कुमार जायसवाल, अधिवक्ता अनिंदो मिश्रा एवं अधिवक्ता शिव शंकर ने रखा, जिसके आधार पर न्यायालय में धोखाधड़ी के मामले में आईपीसी की धारा 420 के तहत संज्ञान लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैसर्स एएसएल इंडस्ट्री के निदेशक एवं सर्किट हाउस एरिया निवासी दिलीप गोयल एवम एचआर हेड आशियाना गार्डन सोनारी निवासी अभिषेक गर्ग और जुगसलाई निवासी विमल कुमार भरतीया का एक मामला जीआर 1399/2015 हरियाणा व्यापारी रामनाथ कपूर और मनोज कपूर के खिलाफ था।

चूंकि मामला एक करोड़ बीस लाख रुपए की राशि से संबंधित है और इस शिकायतवाद में आरोपी दिलीप गोयल एवं उनके अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के बीच एक इकरारनामा बना और तय हुआ कि इस मामले से संबंधित राशि का 10% अर्थात 12 लाख रुपए केस समाप्त होने पर उन्हें दिया जायेगा। सुलहनामा के आधार पर उक्त केस का निपटारा हो गया एवम एएसएल इंडस्ट्री को एक करोड़ बीस लाख रूपए मिल गए। परंतु करार के मुताबिक वकील सुधीर कुमार पप्पू को फीस देने में दिलीप गोयल व अन्य आनाकानी करने लगे तो उन्हें अदालत की शरण में जाना पड़ गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक