---Advertisement---

रांची: पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर फायरिंग मामले में तीन लोग हिरासत में, 20 घंटे बाद दर्ज हुई FIR

On: July 8, 2024 4:37 PM
---Advertisement---

रांची: धुर्वा बस स्टैंड में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश पर हुई फायरिंग के खिलाफ सोमवार को धुर्वा बस स्टैंड चौक की सभी दुकानें बंद रही। घटना में शामिल अपराधियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है और न ही वारदात के कारण की जानकारी मिल पाई है।

पुलिस, तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं गोली लगने के बाद वेद प्रकाश सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पारस अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी हुई है।

वेद प्रकाश को गोली मारने के मामले में एफआईआर दर्ज करने को लेकर सीमा विवाद का मामला सामने आया। जिसके कारण वारदात के 20 घंटे के बाद मामला दर्ज हुआ। धुर्वा थाना और विधानसभा थाना के सीमा क्षेत्र को लेकर एफआईआर में देरी हुई। जिसके बाद सोमवार को विधानसभा थाने में एफआईआर दर्ज हुआ।

हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि मामले में विधानसभा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। वेद प्रकाश पर अपराधियों ने रविवार की शाम धुर्वा बस स्टैंड के पास हमला किया था। वह चाय दुकान में बैठे थे। इसी दौरान हाथ में देशी कट्टा लिए एक अपराधी पैदल ही वेद सिंह के पीछे पहुंचा और गोली चलाने लगा। जबकि दो अपराधी बाइक पर ही बैठे हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। आनन-फानन में वेद प्रकाश को पारस हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रदेश की राजधानी रांची में फिर धांय-धांय, दहशत में लोग

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया