खुशीपुर ने तंदूर का ठेका भाई को और फूलों का करीबियों को सौंपा
जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा की प्रधानगी चुनाव के दौरान शनिवार को मौजूदा कमेटी के सुरजीत सिंह खुशीपुरा को बहुत बड़ा झटका लगा है मौजूदा कमेटी के महासचिव कश्मीर सिंह शीरे कई गंभीर आरोप लगाते हुए विपक्षी खेमे गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम में शामिल हो गए हैं। जिनका टिनप्लेट सिंधु रोड स्थित झूला मैदान में शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कश्मीर सिंह शीरे ने मौजूदा कमेटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरूदयाल सिंह मन्नावाल टीम ने चुनाव कमेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुघर में लूट खसोट मची हुई है। गुरु घर व्यापार का अड्डा बन गया है।
कश्मीर सिंह शीरे ने खुशीपुर पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वे पिछले तीन सालों से घुटन महसूस कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुघर को व्यापार का अड्डा बना दिया गया है. खुशीपुर ने अपने भाई को तंदूर का ठेका और करीबियों को फूलों का काम सौंप दिया. महासचिव होने के बावजूद उनसे ऑफिस के खाते छुपाये गये. विपक्षी खेमे के गुरदयाल सिंह मन्नोवाल ने कहा कि वर्तमान चुनाव कमेटी असंवैधानिक है. यदि बैसाखी के बाद निष्पक्ष कमेटी का गठन नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा.

विपक्षी नेताओं सुखदेव सिंह मल्ली, तरसेम सिंह और गुरदीप सिंह काके ने भी साझा बयान में कहा कि आचार संहिता लगने के बाद भी दानपेटी खोली जा रही है. उन्होंने चुनाव संयोजक की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उम्मीदवार के समर्थक को ही संयोजक बनाना निष्पक्ष चुनाव की संभावनाओं को खत्म करता है. इसके अलावा स्कूल में शिक्षकों की बहाली में लाखों के गबन और विकास कार्यों के नाम पर पुरानी कमेटी के काम का श्रेय लेने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए।
इस मौके पर पूर्व प्रधान नानक सिंह, कुंदन सिंह, हरजिंदर सिंह टीटू प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल तरसेम सिंह कश्मीर सिंह नानक सिंह गुरदीप सिंह काके सुखविंदर सिंह माली निर्मल सिंह गोपाल सिंह कुंदन सिंह कुलवंत सिंह हरदेव सिंह प्यार सिंह सतपाल सिंह कश्मीर सिंह बिट्टू पुल्का कमलजीत सिंह प्रताप सिंह गुरदीप सिंह गुरमीत सिंह मंटू कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।
सुरजीत सिंह खुशीपुरा ने आरोपी को बताया बेबुनियाद
इधर खबरों के मुताबिक टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान और वर्तमान चुनाव में उम्मीदवार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने विपक्षी खेमे के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाये गये सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और केवल एक चुनावी स्टंट है. खुशीपुर ने पूर्व महासचिव पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने 31 मार्च तक सभी चेक और बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर किये हैं. हैं. यदि उन्हें कोई आपत्ति थी, तो उसी समय विरोध करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि वे सदैव गुरुद्वारा के संविधान के अनुरूप चले हैं और विपक्षी लोग उन्हें कभी गलत साबित नहीं कर पायेंगे. आरोप लगाने वालों को गुरुघर में ग्रंथी के सम्मुख अरदास करनी चाहिए. खुशीपुर ने स्पष्ट किया कि समय आने पर इन सभी झूठे दावों का पुख्ता जवाब दिया जाएगा।










