---Advertisement---

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

On: April 10, 2026 10:19 PM
---Advertisement---

चुनाव निष्पक्ष होने पर संशय,संयोजक पर भी उठे सवाल!

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसके बाद चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई।

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नोवाल की टीम से चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अंतिम दिन आपसी सहमति के बाद परमजीत सिंह, कुलवंत सिंह और कुंदन सिंह ने मन्नोवाल के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया है।

दूसरी ओर गुरदयाल सिंह मन्नोवाल समर्थकों ने बताया कि मौजूदा कमेटी अपने पक्ष में परिणाम को करने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रही है. संगत इस बार उन्हें बेहतर नतीजा दिखाएगी. चुनाव संयोजक पर आरोप लगाया कि वे सहयोगी की भूमिका में नहीं, बल्कि सुरजीत सिंह की तरफदारी में अनर्गल बातें कर रहे हैं.
इसी बीच वर्तमान प्रधान सुरजीत सिंह द्वारा गठित चुनाव समिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मन्नोवाल गुट ने सीजीपीसी के महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला को चुनाव संयोजक बनाए जाने का तीखा विरोध किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति पहले खुद उम्मीदवार था और सुरजीत सिंह के समर्थन में नामांकन वापस ले चुका है उसे संयोजक की जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है इसके अलावा चुनाव समिति में कुलदीप सिंह, करमजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे और मंजीत सिंह खालसा को शामिल करने पर भी आपत्ति जताई गई है.

विपक्षी खेमे का आरोप है कि चुनाव समिति में दोनों पक्षों के लोग होने चाहिए थे लेकिन सुरजीत सिंह ने केवल अपने करीबी लोगों को ही शामिल किया है जो निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है विरोध जताने वालों में गुरदयाल सिंह मन्नोवाल, कुलवंत सिंह, कुंदन सिंह, हरदेव सिंह, हरजिंदर सिंह मतेवाल, सेवा सिंह, गुरदीप सिंह नैनकोट, कमलजीत सिंह, लखबीर सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह तरसिक्का, दलविंदर सिंह और कुलदीप सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!

चतरा: सरकारी आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा 7 माह की गर्भवती,लोगों का हंगामा,प्रिंसिपल हिरासत में