---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर:पाक के झूठ बेनकाब करने के लिए विदेश जाने वाली डेलिगेट्स से TMC का किनारा,यूसुफ पठान नहीं जाएंगे

On: May 19, 2025 2:20 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने के लिए भारतीय सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी और सच्चाई विदेश में बताने के लिए डेलिगेट्स भेजने वाली है जिसके लिए टीम का गठन हो गया है जिसमें सांसद पूर्व सांसद और सभी दलों के 51 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल शामिल हैं लेकिन खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने केंद्र सरकार को सूचित किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को वैश्विक मंचों पर प्रस्तुत करने के लिए गठित सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में भाग नहीं लेने का निर्णय लेकर सभी को चौका दिया‌ है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, टीएमसी ने अपने लोकसभा सांसद यूसुफ पठान, जो एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, को इस यात्रा में भाग न लेने का निर्देश दिया है. हालांकि, टीएमसी ने आधिकारिक तौर पर अपने फैसले का कोई कारण सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन केंद्र सरकार को इस बारे में अवगत करा दिया गया है.

सरकार की योजना के तहत, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्य देशों सहित 32 देशों और यूरोपीय संघ के मुख्यालय ब्रुसेल्स में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाएंगे. इनका उद्देश्य भारत की आतंकवाद विरोधी नीति और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख को अंतरराष्ट्रीय समर्थन दिलाना है.

सुदीप बंद्योपाध्याय ने पहले ही झाड़ लिया था पल्ला

इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “विदेश नीति केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है और उसे ही इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. हम राष्ट्रहित में आवश्यक सभी कदमों में सरकार का समर्थन करते हैं और हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी को सलाम करते हैं. ”

टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने भी प्रतिनिधिमंडल में भाग लेने से इनकार कर दिया है. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया. सांसद यूसुफ पठान का नाम सूची में शामिल था, लेकिन सूत्रों के अनुसार वह भी अब यात्रा पर नहीं जाएंगे.

बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया में खोलेगा पाकिस्तान की पोल

सरकार द्वारा घोषित इन प्रतिनिधिमंडलों में कांग्रेस के शशि थरूर, भाजपा के रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जदयू के संजय कुमार झा, द्रमुक की कनिमोझी, राष्ट्रवादी कांग्रेस की सुप्रिया सुले और शिवसेना के श्रीकांत शिंदे जैसे नेता शामिल होंगे.

इन 51 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, एमजे अकबर, आनंद शर्मा, वी. मुरलीधरन, सलमान खुर्शीद और एसएस अहलूवालिया भी शामिल हैं, जो वर्तमान में संसद सदस्य नहीं हैं. ये प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में अपनी यात्रा शुरू करेंगे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 9 उम्मीदवार, देखें और कौन-कौन शामिल

ईरान में मचा हाहाकार: इजरायल-अमेरिकी हमलों में अब तक 787 की मौत, स्कूल में मारी गईं 165 छात्राओं के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ अपना नया ब्रांड कैंपेन की लॉन्च

YouTube पर पीएम मोदी नंबर-1, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ रचा इतिहास

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी