---Advertisement---

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए रामास्वामी पेरियार के बताए रास्ते का अनुसरण करना होगा : मुंद्रिका प्रसाद

On: September 18, 2024 5:55 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वैज्ञानिक चिंतक रामास्वामी पेरियार के बताए रास्ते का अनुसरण करना होगा। उक्त बातें ओ.बी.सी.रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर शाखा के सचिव मुंद्रिका प्रसाद ने कही।
कल संध्या ओ.बी.सी. रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर शाखा में संघ के सदस्यों ने रामास्वामी पेरियार साहब की जन्म जयंती मनाया।


उक्त अवसर पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए  शाखा सचिव मुंद्रिका प्रसाद ने कहा ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समाज से रूढ़िवादिता को समाप्त कर के रामास्वामी पेरियार साहब के बताए रास्ते पर चल कर वैज्ञानिक चिंतन को बढ़ावा देना होगा।


उक्त अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वप्रथम रामास्वामी पेरियार साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर के उनको नमन किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल कुमार ने किया।

उक्त अवसर पर आदर्श कुमार, विनोद कुमार गुप्ता एवम जितेंद्र कुमार जैसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद