---Advertisement---

मूसलाधार बारिश ने दुकानदारों की बढ़ाई मुसीबत, पानी से लबालब हुआ हीरो एजेंसी, हजारों का नुकसान

On: September 18, 2024 7:31 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– श्री बंशीधर नगर में बादल छाए हुए है। जिले भर में भारी बारिश हुए है। सोमवार से ही झमाझम बारिश हुई। झमाझम बारिश से शहर की सड़कें भी पानी से लबालब हो गईं। वही नदी, पोखरा झमाझम बारिश के पानी से जलमग्न हो गई। सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह पर नालियों का पानी भी उफन कर सड़कों पर बहता हुआ नजर आया। दो दिनों से भारी बारिश होने से शहर के जंगीपुर पेट्रोल पंप स्थित मखदूम असरफ हीरो शो रूम के निचले तल्ले पर अंदर तक पानी चला गया।

पानी इतना भर गया था मानों कोई नदी या पोखरा है। दुखन में पानी घुसने से उसमे रखे नई मोटरसाइकिल, औजार, वाहनों के कागजात, सपेर्यर पार्ट्स आदि कई कीमती सामान पानी से लबालब भर गया। जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। पानी से दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। दिन भर दुकानदार बाल्टी और मोटर पंप से पानी निकालते रहे। विश्वकर्मा पूजा के बीच भरी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मानसूनी बारिश में शहर के लोगों के लिए मुसीबत बन रही है।

हीरो एजेंसी के संचालक वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी ने बताया कि पानी से हजारों रुपये का सामान खराब हो गया है। उन्होंने बताया कि एजेंसी के बाहर पानी के बहाव खेत से पानी का रिसाव होने के कारण दुकान में पानी घुस गया है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा पूजा का त्यौहार फीका पड़ गया। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now