---Advertisement---

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर नहर में पलटा: चालक की हुई घटनास्थल पर मौत

On: April 7, 2026 6:05 PM
---Advertisement---

बरडीहा : थाना क्षेत्र के आदर गांव के मदरसा के समीप मंगलवार को तड़के लगभग 05बजे अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया. जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबने के कारण चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के बिछी गांव निवासी रामविचार चौधरी के इकलौते पुत्र गंगा चौधरी 20 वर्ष के रूप में की गई.घटना की सूचना मिलते ही बरडीहा थाना के थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जेसीबी के मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी.पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक के बहन की शादी होनी थी जिसमें वह तिलक का सामान लेकर पिछले दिनों ही घर आया था. लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. और शादी की खुशी मातम में बदल गई. उक्त अवैध बालू लदा ट्रैक्टर मझिआंव थाना क्षेत्र के बिछी गांव निवासी प्रयाग चौधरी का बताया जा रहा है.पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now