---Advertisement---

रांची में मुहर्रम जुलूस को लेकर सुबह 10 बजे से वाहनों के प्रवेश पर रोक, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

On: July 16, 2024 8:57 AM
---Advertisement---

Ranchi: इस वर्ष मुहर्रम पर्व 17 जुलाई को मनाया जाएगा. मुहर्रम के अवसर पर रांची शहर के विभिन्न अखाड़ों से जुलूस निकाली जाएगी. जिसे लेकर रांची ट्रैफिक एसपी कार्यालय से सूचना जारी की गई है. जिसमे 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन जुलूस की समाप्ति तक बंद रहेगा. जारी सूचना में रांची शहर के अन्य मार्गों में मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट करने की बात लिखी है.

ट्रैफिक रूट में बदलाव


* किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा.
* शहीद चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा.
* सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
* कचहरी चौक से शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
* चडरी तलाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
* प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
* पुरूलिया रोड से सर्जना चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
* एसएन गागुंली रोड/विष्णु गली/बुद्यिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाली सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
* सुजाता चौक से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
* वूल हाउस के पास से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
* कर्बला चौक से रतन पीपी कंपाउंड चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
* कडरू से रेडिशन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
* कमाण्डेन्ट आवास मोड़ से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
* मेकॉन चौक से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.

* तुलसी चौक से अंबेडकर चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रदेश की राजधानी रांची में फिर धांय-धांय, दहशत में लोग

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया