---Advertisement---

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण संपन्न,जमशेदपुर के योग शिक्षकों को स्वामी रामदेव ने किया सम्मानित

On: November 13, 2025 8:56 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:विश्व प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव के सानिध्य में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में पांच दिवसीय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ।

जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले से सात एवं झारखंड से कुल 98 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।

प्रशिक्षण में सफल सभी प्रतिभागियों को स्वामी रामदेव ने रुद्राक्ष माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया ।

उन्होंने कहा कि अखंड प्रचंड पुरुषार्थ और निरंतर निस्वार्थ सेवा भाव से ही स्वस्थ और समृद्ध भारत का निर्माण होगा और इसके लिए पतंजलि का हर एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। आज पतंजलि के माध्यम से देश भर में एक लाख से ज्यादा नि:शुल्क योग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे हम गांव-गांव, शहर – शहर और हर एक घर तक योग सेवा पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

झारखंड के योग कार्यकर्ताओं के दल का नेतृत्व पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा ने किया।

मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में पूर्वी सिंहभूम की ओर से गुलाब सिंह, दयानंद प्रसाद, विपिन कुमार, प्रमोद कुमार सिन्हा, विवेक कुमार मंडल, विसर्जन शर्मा और उत्पल महापात्र सम्मिलित हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार