---Advertisement---

देश में साढ़े आठ प्रतिशत से अधिक हैं आदिवासी, फिर भी नहीं मिल रहा अधिकार : मंत्री मिथिलेश

On: August 10, 2023 10:42 AM
---Advertisement---

गढ़वा :- गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि देश में आदिवासियों की आबादी से साढ़े आठ प्रतिशत से अधिक है, फिर भी उन्हें पूरा हक एवं अधिकार नहीं मिल पा रहा है। राजनीतिक दल के लोग सिर्फ वोट बैंक के रूप में आदिवासियों का इस्तेमाल करते हैं। वे सत्ता में आते ही आदिवासियों को भूल जाते हैं। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर गढ़वा में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव में मंत्री श्री ठाकुर बोल रहे थे।

मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार आदिवासियों की पूरी तरह से हितैषी है। राज्य में आदिवासियों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका सीधा लाभ आदिवासी परिवार को मिल रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार आदिवासियों, मूल वासियों एवं झारखंड वासियों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। राज्य में आदिवासियों, मूलवासियों को उनका पूरा हक एवं अधिकार मिले इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now