---Advertisement---

सरस्वती विद्या मंदिर में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत महेश प्रसाद साहू को दी गई श्रद्धांजलि

On: February 16, 2024 5:18 PM
---Advertisement---

शुभम जयसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व सचिव सह आरएसएस के पूर्व जिला संघसंचालक व पलामू विभाग के पूर्व समरसता प्रमुख महेश प्रसाद साहू के निधन पर स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को विपदा सहन करने की शक्ति देने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना‎ की गई। इस मौके पर स्व साहू के चित्र के समक्ष विद्यालय के सभी भैया बहन एवं शिक्षकों ने श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत साहू का जाना विद्यालय‎ की अपूरणीय क्षति : रविकांत

प्रधानाध्यापक रविकांत पाठक ने दिवंगत साहू को कर्मठ, मिलनसार व दयालु व्यक्तित्व का स्वामी बताया। कहा उनका जाना विद्यालय‎ की अपूरणीय क्षति है। इसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। कहा कि स्व महेश प्रसाद साहू के अथक प्रयास से ही शिशु विद्या मंदिर दिनानुदिन 1992 ई से विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। स्व साहू को विद्यालय प्रबंधन क्षमता, मृदु भाषा, आचार्य समिति अभिभावक समन्वय में महारत हासिल थी। वे हम सबों को हर समय मार्गदर्शन प्रदान करते रहते थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जब ये गढ़वा जिला संघचालक थे तो संघ के विभिन्न आयामों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती थी।

आचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव ने भी दिवंगत महेश प्रसाद साहू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का विस्तृत वर्णन किया। ज्ञातव्य हो कि महेश प्रसाद साहू का निधन 13 फरवरी को सायं काल में उनके थाना गली स्थित निवास स्थान पर हो गया था। वे लकवा की बिमारी से ग्रसित थे।

शोक सभा में ये हुए शामिल

शोक व्यक्त करने वालों में आचार्य कौशलेंद्र झा, नीरज सिंह,पिंटू कुमार सिंह,अविनाश कुमार,नंदलाल पांडेय,सुजीत कुमार दुबे,विवेक कुमार,सतेंद्र प्रजापति,दिनेश कुमार,कृष्ण कुमार पांडेय, आचार्या आरती श्रीवास्तव,सुप्रिया कुमारी,सलोनी कुमारी, रेणु पाठक,नेहा कुमारी, प्रियवंदा आदि का नाम शामिल है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now