---Advertisement---

पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्र राजकिशोर महतो को दी गई श्रद्धांजलि

On: September 4, 2023 2:23 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्र स्वर्गीय राजकिशोर महतो का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, प्राचार्य समीर शर्मा, स्वर्गीय राजकिशोर महतो के पिता बिनोद बिहारी महतो, माता विरोती देवी, त्रिलोचन महतो, सुभाष महतो, शिवशंकर प्रसाद, डबलु महली, मुखिया लालसिंह मुंडा, राजकिशोर महतो के परिजन एवं पॉलिटेक्निक के छात्र छात्राओं ने स्वर्गीय राजकिशोर महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया। ज्ञात हो कि चंदनकियारी आद्राकुड़ी निवासी स्वर्गीय राजकिशोर महतो का 3 सितंबर 2016 को सिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में तरून महतो, परमेश्वर महतो, दीपक महतो, सुनील महतो, स्वर्गीय राजकिशोर महतो के भवानी महतो, नेहरू महतो, चाचा खगेश महतो, नन्दलाल महतो, ठंडा रानी महतो, शोभा रानी, यमुना महतो, पदमालोचन महतो, मनीषा, माम्पी, मुरलीधर महतो, तरुन महतो, कमल सिंह मुंडा, सुनील महतो, बुधराम महतो, , पुस्तम महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now