---Advertisement---

कला प्रेमी और जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के संरक्षक दुर्गा प्रसाद राव को दी गई श्रद्धांजलि

On: July 28, 2023 2:50 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम की बैठक उनके उप कार्यालय सोनारी में हुई । सभी ने गुरु, मार्गदर्शक, संस्था के आजीवन मुख्य संरक्षक सी एच दुर्गा प्रसाद राव जी को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। 20 जुलाई रात्रि 11.30 बजे वे हमे छोड़कर दिव्य ज्योति में लीन हो गए। उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर पूरा जनाकमं परिवार उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।

संस्था की बहुत सारी उपलब्धियां उनकी देन है। तेलगु भाषी होते भी हिंदी को बढ़ावा देते, स्वयं भी बहुत अच्छे हिंदी के वक्ता, शिक्षक और रंगकर्मी थे। संस्था के लोगो में उनका ही दिया हुआ ” शुभम् अस्तु श्री रस्तु” विद्यमान है।

संस्था के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी ए बाबू राव ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। बलराम पारवे ने उनके द्वारा दिए गए सुझाव पर हमें आगे बढ़ते रहने की बात कही।

अखिलेश यादव ने भी उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी।

टाटा स्टील में बिजली विभाग में कार्यरत रहते हुए भी सुरक्षा नाटकों में भाग लिया।

संस्था उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर हमेशा चलती रहेगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक