---Advertisement---

गुमला में 16 मई को निकलेगी तिरंगा बाइक रैली, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने की अपील

On: May 14, 2025 4:39 PM
---Advertisement---

गुमला: आगामी 16 मई 2025 को आयोजित होने वाली तिरंगा बाइक यात्रा की तैयारी को लेकर होटल बिंदेश सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और इसके सफल आयोजन हेतु नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में उपस्थित आयोजकों ने कहा कि यह बाइक रैली एकता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक होगी, जिसमें गुमला के सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता अपेक्षित है। सभी नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे बढ़-चढ़कर इस रैली में भाग लें और अपनी सहभागिता से देशभक्ति की भावना को और मजबूती प्रदान करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now