---Advertisement---

हजारीबाग: पुल की रेलिंग तोड़ मछली लदा ट्रक डैम में गिरा, चालक लापता

On: March 12, 2026 2:06 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तिलैया डैम के जवाहर घाटी स्थित पुल पर मछली से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सीधे डैम में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक के डूबने की आशंका जताई जा रही है, जबकि उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मछलियों से भरा ट्रक बरही से कोडरमा की ओर जा रहा था। देर रात जब ट्रक जवाहर घाटी के पास पहुंचा, तभी चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार के कारण ट्रक पुल की सुरक्षा दीवार और लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 40 से 50 फीट नीचे डैम के गहरे पानी में जा गिरा।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में लदी मछलियां सड़क और आसपास के इलाके में बिखर गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक के गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। प्रारंभिक आशंका है कि चालक पानी में डूब गया है, हालांकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव अभियान शुरू कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक पूरी तरह से डैम के गहरे पानी में समा गया है, जिससे चालक को ढूंढने में मुश्किल हो रही है।

फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि उसका शव ट्रक के अंदर ही फंसा हो सकता है। वहीं, गंभीर रूप से घायल उपचालक को तुरंत बरही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डैम में चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now