---Advertisement---

मुरी–गोला रोड में छड़िया लदा ट्रक पलटा, चालक फरार

On: December 1, 2025 9:41 PM
---Advertisement---

सिल्ली: – शनिवार की सुबह करीब 4:00 बजे मुरी–गोला मुख्य मार्ग स्थित डायवर्जन के पास छड़िया से लदा ट्रक (BR 02 GD 3261) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक टाटा से रामगढ़ की ओर जा रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलटकर सड़क पर बुरी तरह फंस गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान चालक प्रशासनिक टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।गनीमत रही कि यह हादसा सुबह के समय हुआ और सड़क पर लोगों तथा अन्य वाहनों की आवाजाही कम थी, जिस कारण किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक पलटने से कुछ देर के लिए मुरी–गोला रोड पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क को खाली कराया गया और यातायात सामान्य किया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि डायवर्जन वाले इलाके में अक्सर भारी वाहनों के हादसे होते रहते हैं, जिस पर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल