---Advertisement---

खनन विभाग के द्वारा अवैध बालू लदा टर्बो किया गया जप्त

On: December 28, 2024 3:20 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-झारखंड सरकार द्वारा अवैध बालू उत्खनन की रोक के बावजूद बालू माफिया अवैध उत्खनन में संलिप्त है। सिल्ली के राढ़ू नदी और स्वर्ण रेखा नदी में रात के अंधेरे में बालू का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर और टर्बो की सहायता से क्षेत्र से बाहर भेजते हैं एवं ऊंची दामों में विक्रय कर दिया जाता है। वही खनन विभाग के पदाधिकारी रोशन कुमार के द्वारा अवैध बालू लदा टर्बो नंबर जेएच 01 सी एक्स 3836 जप्त कर सिल्ली थाना को सौंप दिया। सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि खनन विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now