---Advertisement---

बीएसएल लाठी चार्ज मामले में ट्विस्ट, कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह गिरफ्तार, बोली!

On: April 5, 2025 6:23 AM
---Advertisement---

बोकारो: बीएसएल नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों पर लाठी चार्ज और एक मौत के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है।बोकारो स्टील प्लांट गेट के पास धरना दे रही कांग्रेस के विधायक श्वेता सिंह पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विधायक श्वेता सिंह ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जबरन आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में की गई है। उन्होंने कहा कि बीएसएल विस्थापित आंदोलन में शामिल युवक की मौत के विरोध में धरना दे रही थी। जो की लाठी चार्ज में मारा गया था।

बता दें कि युवक की मौत के खिलाफ विस्थापितों ने एक दिन का बंद का आह्वान किया था। इसमें तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी। इसके बाद चास अनुमंडल में धारा 163 लागू कर दी गई थी।

बताया जा रहा है कि श्वेता सिंह की गिरफ्तारी के समय मौके पर पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर भी मौजूद थे।

बता दें कि बोकारो स्टील प्लांट के बाहर 3 अप्रैल को नियोजन की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और एक युवक की मृत्यु के बाद से बोकारो का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दो दिन बीत जाने के बावजूद बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण विस्थापितों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

शुक्रवार की रात प्रशासन, प्लांट प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता असफल रही, जिसके परिणामस्वरूप बोकारो की स्थानीय कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो स्टील प्लांट के बाहर विस्थापितों के साथ धरना शुरू कर दिया।इस घटना की जानकारी मिलने पर बोकारो के डीसी और एसपी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और विधायक श्वेता सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें सर्किट हाउस में स्थित कैंप जेल में भेज दिया गया।

विधायक श्वेता सिंह ने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन द्वारा विस्थापित लोगों के आंदोलन को समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम पुनः संघर्ष करेंगे और अपनी जान की परवाह नहीं करेंगे।आंदोलन एक बार फिर होगा, और किसी भी स्थिति में विस्थापितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे विस्थापित युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद एक युवक की मृत्यु हो गई, जिससे स्थिति बिगड़ गई. बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव के आदेश पर पुलिस ने इस्पात भवन के सामने सीआईएसएफ और विस्थापितों के बीच हुई हिंसक झड़प के लिए बोकारो स्टील लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार किया.

रामनवमी पर बंगाल में हाई अलर्ट, बंगाल में सियासत तेज, ममता सरकार पर भड़की BJP, जुलूसों में निकलेंगे 1.5 करोड़ हिंदू

5 गाड़ियों में लगा दी आग

घटना के खिलाफ शुक्रवार को आयोजित बोकारो बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कम से कम तीन बसों समेत कुल पांच वाहनों में आग लगा दी. इसके अलावा, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि