---Advertisement---

रांची: होमगार्ड जवान पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराई सड़क पर परेड

On: June 15, 2025 12:35 PM
---Advertisement---

रांची: कटहल मोड़ पर ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हंस यादव उर्फ पुत्ती और मुन्ना यादव उर्फ अखिलेश यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद राजधानी की सड़क पर परेड भी कराया गया।

दरअसल, 9 जून को कटहल मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और ऑटो ड्राइवर के बीच हुई झड़प में एक होमगार्ड जवान बुरी तरह से घायल हो गये थे। आरोपी ने होमगार्ड जवान पर पीछे से पत्थर फेंककर हमला किया था। पत्थर जवान के सिर पर लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामला सामने आने के बाद डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने दोनों को उसी इलाके से गिरफ्तार किया, जहां उन्होंने हमला किया था। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद