---Advertisement---

जैक मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले में स्कूल संचालक समेत दो गिरफ्तार, एक छात्र हिरासत में

On: February 21, 2025 9:37 AM
---Advertisement---

कोडरमा: जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच तेज हो गई है। इस मामले में, एक स्कूल सह कोचिंग संचालक की भूमिका का भी खुलासा हुआ है। कोडरमा पुलिस ने स्कूल संचालक प्रशांत साव उर्फ प्रिंस और एक छात्र आशीष साव को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं। वहीं, एक छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मरकच्चो पुलिस ने इस मामले में स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि व्हाट्सएप ग्रुप पर एक प्रश्न पत्र भेजकर क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे की मांग की जा रही थी, इस कोड के जरिए प्रिंस की मां के खाते में पैसा जा रहा था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं पेपर लीक मामले में गिरिडीह और कोडरमा के उपायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल