---Advertisement---

हजारीबाग: चेक डैम में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिजनों में कोहराम

On: September 22, 2025 12:18 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के बरही अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। दुलमाहा पंचायत के सिंहपुर ओरिया गांव में खेलते-खेलते दो मासूम चचेरे भाई चेक डैम में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मृतकों की पहचान 7 वर्षीय कुश कुमार और 5 वर्षीय श्रेयांश कुमार के रूप में हुई है। दोनों सगे चचेरे भाई थे और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर गांव के कई बच्चे खेलते-खेलते चेक डैम की ओर चले गए। इसी दौरान कुश और श्रेयांश डैम के गहरे पानी में फंसकर डूब गए।

चेक डैम पर मौजूद अन्य बच्चों ने घटना होते देख शोर मचाया और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों मासूमों को पानी से बाहर निकाला और तुरंत बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के चेक डैम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन