---Advertisement---

छत्तीसगढ़: सुकमा में आईईडी ब्लास्ट, CRPF के दो जवान शहीद

On: June 23, 2024 12:15 PM
---Advertisement---

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने एक आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने जवानों के ट्रक को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया। वहीं कई जवानों के घायल होने की भी खबर है। शहीद जवानों के नाम विष्णु आर और शैलेंद्र बताए जा रहे हैं।

जगरगुंडा क्षेत्र के अंतर्गत कैंप सिलगेर से 201 कोबरा वाहिनी की पार्टी जा रही थी। रास्ते में नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था। दोपहर करीब 3 बजे आईईडी ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में 201 कोबरा वाहिनी का ट्रक आ गया। इसमें ट्रक चालक और उसके सहायक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाल लिया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now