---Advertisement---

दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

On: September 10, 2024 4:34 PM
---Advertisement---

सभी इवेंट से प्रथम विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में होंगे शामिल, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी ने दी जानकारी

झारखण्ड वार्ता: मदन साहु

सिसई:- दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रखंड के संत तुलसीदास प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में कबड्डी, खो खो, फुटबॉल, और राजकीयकृत मध्य विद्यालय बांसटोली खेल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता कराया गया। दूसरे दिन भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय से अंडर 14, 17 और 19 वर्ग के खिलाड़ी शिक्षक के साथ पहुंचे थे। देर शाम तक रोमांचक मुकाबला चलता रहा। सभी वर्ग से सभी इवेंट के बालक एवं बालिका विजेता प्रतिभागियों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता को अंडर 14, 17 और 19 के आधार पर बालक एवं बालिकाओं के तीन ग्रुप बनाया गया था। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वाले प्रतिभागी ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रखंड स्तरीय की तरह ही अंडर 14 वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए 100 मीटर, 200 , 400, 600, 80 मीटर हडल, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, चक्का फेंक, 400 मीटर का रिले रेस,अंडर 17 और 19 वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800, 1500, 3000, बालिका 100 मीटर हडल, 110 मीटर बालक, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, 1600 मीटर का रिले रेस, गोला फेंक, बॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें