सिल्ली :-शहीद निर्मल महतो की जयंती के शुभ अवसर पर मिलन फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।उद्घाटन मैच हरि मंदिर एफसी लोटा टीम एवं सरगुजाडीह एफसी सरगुजाडीह के बीच खेला गया, जिसमें हरि मंदिर एफसी लोटा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। वहीं दूसरा मुकाबला जूनियर जीएफसी हेरलाबेड़ा और रिगडीआम एफसी के बीच खेला गया, जिसमें जूनियर जीएफसी हेरलाबेड़ा की टीम विजयी रही। मैच का उद्घाटन मिलन फुटबॉल क्लब के संरक्षक सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो उर्फ राधिका, अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ मुंडा (पूर्व मुखिया), सचिव मिथुन मास्टर, दशरथ महतो, कोषाध्यक्ष भिड़गू राम महतो सहित मनोहर महतो, दिलीप महतो, अनिल महतो, भागीरथ महतो एवं अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया। वही आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शहीद निर्मल महतो के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना एवं क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।
शहीद निर्मल महतो जयंती पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ











