---Advertisement---

दो दिवसीय निर्मल महतो मेला का होगा आयोजन

On: March 9, 2024 1:53 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली बुढ़ाम में दो दिवसीय शहीद निर्मल महतो झारखंड मेला का आयोजन महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 9 एवं 10 मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार की ओर से किया गया है। 9 मार्च को सुबह 11 बजे भगवान शिव की पूजा आराधना कमेटी के लोगों के द्वारा की जाएगी। 10 मार्च को 1 बजे शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कर मेला का शुभारंभ किया जाएगा। मेले में मुर्गा लड़ाई एवं छऊ नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय एवं मुख्य अतिथि के रूप में मेले के मुख्य संरक्षक झामुमो के रांची जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेदिया उपस्थित रहेंगे। मौके पर मेला कमेटी के संरक्षक हरिदास मुंडा, दशरथ महतो, रामपदो महतो, अध्यक्ष बलराम महतो उर्फ राधिका, उपाध्यक्ष दिलीप महतो, सचिव भागीरथ महतो, उप सचिव मिथुन चंद्र महतो, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, उप कोषाध्यक्ष अनिल बेदिया, सक्रिय सदस्य के रूप में मुकेश कुमार महतो, दुलाल मोदक, फेंकना महतो आदि उपस्थित रहेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now