---Advertisement---

साहिबगंज: बरहेट में दो मालगाड़ी आपस में टकराई, 2 की मौत; 4 घायल

On: April 1, 2025 2:14 AM
---Advertisement---

साहिबगंज: साहिबगंज जिले के बरहेट में कोयला ढोने वाली दो मालगाड़ी के आपस में टकरा गईं। फरक्का से ललमटिया जा रही मालगाड़ी बरहेट में खड़ी थी, तभी ललमटिया से कोयला लेकर फरक्का जा रही मालगाड़ी ने उसमें टक्कर मार दिया। घटना सुबह 3.30 के करीब हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के इंजन के चिथड़े उड़ गये तथा आग लग गयी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बरहेट सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज जारी है, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है। एक शव अस्पताल में भेजा गया है, जबकि दूसरा अभी इंजन में फंसा हुआ है। इस लाइन पर मालगाड़ी का परिचालन ठप हो गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now