---Advertisement---

तमाड़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत, 4 घायल

On: August 10, 2024 8:43 AM
---Advertisement---

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 युवतियों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तमाड़ सीएचसी भेजा गया है।

तमाड़ थाना क्षेत्र के बाबईकुंडी गांव में महिलाओं का एक समूह धनरोपनी का काम कर रहा था, इसी दौरान नवमी कुमारी (18) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं पुंडीदिरी गांव में खेत में धान की रोपनी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से रीना कुमारी (16) की भी मौत हो गयी।

वहीं धनरोपनी के दौरान ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाएं घायल हुईं हैं, जबकि एक अन्य महिला खेत से घर जाने के क्रम में वज्रपात की चपेट में आने से घायल हुई है। सभी घायलों का इलाज तमाड़ सीएचसी में इलाज चल रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद

क्रोमा की ‘फेस्टिव मेगा डील्स’ में कीमतों में 70 प्रतिशत तक की भारी कटौती

रांची में अब प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, शुल्क निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन