---Advertisement---

पलामू: कोयल नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, होली की खुशियां मातम में बदली

On: March 25, 2024 4:00 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

पलामू:- जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत कादलकुर्मी गांव की दो बच्चियों की मौत नहाने के दौरान कोयल नदी में डूबने से हो गई। इस घटना से गांव में खुशी, उल्लास व रंगों का पर्व होली गम में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए शवों को निकाल लिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव के 5-6 बच्चे कादलकुर्मी पंचायत सचिवालय के पास कोयल नदी में स्नान करने गए थे, जिसमें दो बच्चियों की मौत गहरे पानी में जाने से हो गई।

अन्य बच्चे किसी तरह बच कर निकलने में कामयाब रहे। मृत बच्चियों की पहचान प्रिया कुमारी उम्र (9) और रूबी कुमारी उम्र (8) के रूप में हुई है। मोहम्मदगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी के निर्देश पर एएसआई सुबीर किस्कू ने घटनास्थल पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। इस घटना से गांव में होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है। मृतकों के घर कोहराम मचा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: 5 बेटियों ने किया पुत्र धर्म का पालन, मां की अर्थी को दिया कंधा; बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

रांची: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

बार-बार लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की बात सरकार टालती रही,भड़का हाई कोर्ट बोला 1 अप्रैल के बाद!