---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के निजी सहायक सहित दो लोगों को गोड्डा पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा, निकले भोगनाडीह उपद्रव के मास्टरमाइंड

On: July 1, 2025 10:51 AM
---Advertisement---

गोड्डा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चंपई सोरेन के निजी सहायक सहित दो लोगों की हथियार सहित गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। इन्हें गोड्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स में से सुधीर कुमार चंपई सोरेन के सोशल मीडिया का कामकाज देखता था। दूसरे का नाम गणेश मंडल है। इनके पास से तीन देशी कट्टा व अन्य कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन्हें भोगनाडीह में हुए उपद्रव का मास्टरमाइंड बताया है।

मामला साहेबगंज जिला के भोगनाडीह का है, जहां कल सिदो कान्हू जन्मस्थली पर स्थानीय लोगों और पुलिस के साथ झड़प हुई थी। इसी मामले को लेकर गोड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनों आरोपियों को गोड्डा से गिरफ्तार किया है।

गोड्डा एसपी ने प्रेस कांफ्रेस कर मामले की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक की गिरफ्तारी गोड्डा नगर थाना क्षेत्र से हुई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोग बरहेट, बोरियो और साहिबगंज में 20 जून से सक्रिय थे। इनकी मंशा हूल दिवस पर माहौल बिगाड़ने की थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now