---Advertisement---

खेलने के दौरान आइसक्रीम फ्रीजर में छिप गई दो बहनें, शाम को मिली दोनों की लाशें

On: November 24, 2023 8:59 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

राजस्थान:- राजसमंद जिले में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। बलीचा (हल्दीघाटी) गांव के पास बल्लों की भागल में 10 व 11 साल की दो चचेरी बहनों की गुरुवार को खेलते-खेलते आइसक्रीम की लॉरी के अनुपयोगी पड़े फ्रिज में बंद हो जाने से दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रिश्ते में चचेरी बहनों पायल (11) और रितिका (10) की आइसक्रीम के फ्रिज में दम घुटने से मौत हो गई।

गुरुवार को परिजन किसी मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। दोनों बच्चियां खेलते-खेलते आइसक्रीम की काफी समय से अनुपयोगी पड़ी लॉरी के फ्रिज में उतर गई। इसी बीच फ्रिज लॉक हो गया। संभवतया दम घुटने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। जब दोनों बच्चियां कहीं नजर नहीं आई तो परिजनों और बस्ती के लोगों ने ढूंढना शुरू किया। लोगों ने दोपहर एक बजे से बच्चियों की तलाश शुरू की, मगर शाम को 6 बजे शंका के तौर पर लॉरी का फ्रिज खोलकर देखा तो उसमें दोनों बच्चियां मृत हालात में मिलीं। घटना से बस्ती में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शवों को देर शाम खमनोर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार