---Advertisement---

4 साल की अंडर ग्रेजुएट डिग्री के बाद छात्र कर पाएंगे Ph.D, यूजीसी अध्यक्ष ने किया ऐलान

On: April 21, 2024 4:02 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यूजीसी ने यूजीसी नेट परीक्षा में दो बड़े बदलाव किए हैं। ये बदलाव जून 2024 की नेट परीक्षा से लागू होंगे। यह जानकारी यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने दी है। जहां पहले पीएचडी के लिए मास्टर्स की डिग्री अनिवार्य थी, वहीं अब 4 साल की यूजी डिग्री वाले छात्र सीधे पीएचडी कर सकते हैं।

यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया कि जो छात्र चार साल का ग्रेजुएशन या 8 सेमेस्टर का यूजी कोर्स कर रहे हैं और वह अपने आखिरी साल या सेमेस्टर में हैं, वह यूजीसी नेट 2024 जून एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, उनका ग्रेजुएशन में 75% कुल अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों के लिए सब्जेक्ट की बाध्यता भी नहीं होगी। इसका मतलब की आप ग्रेजुएशन के विषय की जगह दूसरे किसी विषय में भी पीएचडी कर सकते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। लेकिन यूजीसी नेट-जेआरएफ के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल है। यूजीसी नेट 2024, परीक्षा के लिए आवेदन आफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन मोड मोड में करना है। नेट का फॉर्म भरने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन का प्रॉसेस पूरा करना होगा। यूजीसी नेट परीक्षा ऑनलाइन मोड में ली जाएगी।

यूजीसी नेट एग्जाम के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 1150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 325 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानाकरी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें