---Advertisement---

उज्जैन: भारी बारिश के बीच महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 की मौत

On: September 27, 2024 5:36 PM
---Advertisement---

मध्य प्रदेश: भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. शुक्रवार देर शाम उज्जैन में महाकाल मंदिर के चार नंबर गेट के पास बनी एक दीवार मिट्टी धंसने के चलते गिर गई. हादसे में दो लोगों ने जान गंवा दी. वहीं दो लोग घायल हैं. बचाव कार्य अब पूरा हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, महाकाल मंदिर के पास महाराज वाड़ा स्कूल जिसको हेरिटेज बिल्डिंग के तौर पर विकसित किया जा रहा है उसकी दीवार गिरी थी.

हादसे में जयसिंहपुरा की फरहीन (उम्र 22 साल) और शिवशक्ति नगर के अजय (उम्र 27 वर्ष) की मौत हुई है. वहीं शारदा बाई ( उम्र 40) और रूही उम्र (3) घायल हुए हैं. इनको इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया है.

बता दें कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन जबलपुर और ग्वालियर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है. IMD के मुताबिक एमपी में अब तक एवरेज 42.6 इंच बारिश हो चुकी है. दरअसल, हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है, जिसकी वजह से उत्तरी मध्य प्रदेश में शुक्रवार से बारिश तेज हो गई है. ऐसे में राज्य में अगले 2-3 दिन बारिश होने की संभावना है. खासतौर पर इंदौर, उज्जैन, रीवा, ग्वालियर और सागर में तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार