केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विभिन्न कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित

On: June 15, 2025 1:46 AM

---Advertisement---
सिल्ली:- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सिल्ली विधानसभा अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान वह डीएभी पब्लिक स्कूल एवं सिंगपुर नर्सिंग होम के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात भक्ति वेदांत गुरुकुल कुटाम में सीसीएल द्वारा सीएसआर मद अंतर्गत चार कमरा निर्माण कार्य का उद्घाटन किये। कार्यक्रम के दौरान सिंगपुर नर्सिंग होम एवं डीएभी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण भी किया। नर्सिंग होम में उपस्थित लोगों के बीच एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर संबोधित करते हुए कहा कि इससे चुनाव में अनावश्यक खर्च में कमी आएगी और बचत पैसों से देश का विकास में कार्य किया जाएगा ताकि जनता को सीधा लाभ प्राप्त हो सके और देश मजबूत स्थिति में खड़ा हो सके साथ ही देश भी आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। अभी हमारा देश अर्थव्यवस्था में चौथे स्थिति में है इसको और बेहतर बनाने की जरूरत है ताकि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हो सके। रक्षा के मामले में हमारा देश काफी सुदृढ़ हो चुका है जिसका पूरी दुनिया में डंका बज चुका है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, सिंगपुर नर्सिंग होम के निदेशक रमणेश प्रसाद,डीएभी के प्राचार्य बी शरण, सिल्ली मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक,पतराहातू मंडल अध्यक्ष भगीरथ महतो,राहे महामंत्री मेघनाथ महतो, शिबू हजाम,सुधीर साहू,रघुवीर महतो, गुरुकुल कुटाम के दास गदाधर प्रभु,अतिम कृष्णा प्रभु,सुबल दास समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।