---Advertisement---

नव पदस्थापित ADC का असामयिक निधन,जिला प्रशासन के पदाधिकारी/ कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

On: September 28, 2024 9:27 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: अपर उपायुक्त (एडीसी) श्री विनय कुमार मिश्र के असामयिक निधन पर समाहरणालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, पीडी आइटीडीए, रूरल एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम ने इस घटना पर दुःख प्रकट किया है। शोक सभा में पदाधिकारियों व कर्मियों ने नम आंखों से उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए दुःख के इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के प्रति भी संवेदना प्रकट किया।

श्री विनय कुमार मिश्र पूर्वी सिंहभूम जिला में अपर उपायुक्त के पद पर योगदान देने से पूर्व गोड्डा में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के पद पर थे। उनके आकस्मिक निधन पर सभी सरकारी कार्यालय में छुट्टी घोषित की गई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now