उत्तर प्रदेश: सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष धर्म सिंह कोरी की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर है। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि वह अपने घर में सो रहे थे। सुबह बिस्तर पर गोली लगा शव मिला। सुबह जब उनकी बहू चाय लेकर गई तो उनका शव खून से लथपथ चारपाई पर मिला जो कि घर के पिछवाड़े था। इसके बाद वह चीख पड़ी।










